Bhojpuriमनोरंजनसमाचार

लवली काजल ने रंग लगाने का दी ऑफर ‘रंग लहे लहे डाली’

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज होली गीत 'रंग लहे लहे डाली' में नवरत्न पांडेय और लवली काजल की दिखी प्यारी कैमेस्ट्री

Bhojpuri Holi Song: होली का हुड़दंग गांवों में खूब दिखता है। पूरे गाँव के लोग रंग गुलाल अबीर एक दूसरे पर डाल कर होली खेलते हैं। क्या नर क्या नारी सब लोग दिल खोलकर होली खेलते हैं। होली का यह हुड़दंग भोजपुरी गानों में होली से पहले ही दिखने लगा है। जब सुबह सुबह गाना यूट्यूब पर आता है तो उसे देखकर लगता है कि आज ही होली है और मिजाज फगुआमय हो जाता है। इसी कड़ी में पॉपुलर सिंगर नवरत्न पांडेय और नेहा राज की आवाज में गाया हुआ होली के रंग से सराबोर होली गीत ‘रंग लहे लहे डाली’ रिलीज किया गया है।

जिसके वीडियो में एक्टर सिंगर नवरत्न पांडेय के साथ क्यूट अदाकारा लवली काजल की अदाकारी कयामत ढा रही है। यह भोजपुरी होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस होली गीत रंग लहे लहे डाली’ में नवरत्न पांडेय और लवली काजल की जोड़ी बड़ी खूबसूरत लग रही हैं। उनका डांस मूमेंट देखकर मन मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। इस गाने की मेकिंग बड़ा कमाल का किया गया है। यह होली सांग काफी रिच लेबल पर शूट किया गया है। इस मजेदार होली सांग को देखकर मिजाज मस्त हो जाता है। यहां क्लिक कर व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

इस गाने में दिखाया गया है कि नवरंग पांडेय दोस्तों के साथ भाँग पीकर पूरे मूड दिख रहे हैं। उनके सामने जब उनकी पत्नी आती है तो वह होली खेलने के लिए कहते हैं कि… ‘फगुआ में हमरो बनाई द मिजाज, सइयाँ जी से आपन काहे खातिर लाज, मन में बा बेचैनी  कइसे संभाली हो कइसे संभाली…’ लवली काजल रंग लगाने का ऑफर देते हुए कहती है कि… एको जगे छोड़ी जनि खाली, राजा जी रंग लहे लहे डाली…

यह भी पढ़ें  सिने संसार के सुपरिचित चेहरा हैं समस्तीपुर निवासी फिल्मकार एन मंडल

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस होली गीत को सिंगर नवरत्न पांडेय और नेहा राज की मधुर आवाज सुनकर मन मुग्ध हो जाता है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस लवली काजल ने अपनी मोहक अदा से सबको दीवाना बना रही है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

यह भी पढ़ें  सरकार हठधर्मिता छोड़, अविलम्ब वितरहित संस्थानों को लंबित अनुदान का भुगतान करे - गणेश प्रसाद सिंह

लोकल-देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों को पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें Gaam Ghar News को गूगल न्यूज़, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.
लोकल, देश और दुनिया की ख़बर, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर- Gaam Ghar News को फॉलो कीजिए.
लोकल, देश और दुनिया की ख़बर, देखने के लिए यूटूब – Gaam Ghar News को सब्सक्राइब कीजिए.

यह भी पढ़ें  Anjali Anand : बहुत लोगों को लगा कि मैं इस किरदार के लिए कई लोगों के साथ सोई हूं

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
हमेशा स्वस्थ रहने के लिए 6 चीजे करें, आइए जानते हैं. शादीशुदा महिलाओं को किसी के साथ भी नहीं बांटनी चाहिए ये चीजें वास्तु के अनुसार 5 भाग्यशाली वास्तु पेंटिंग किस दिशा में लगानी चाहिए राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली यह सात स्थानों में मौन रहना चाहिए