पटनाबिहारसमाचार

महिलाओं में Nitish की लोकप्रियता: यात्रा ऐतिहासिक फैसलों की पूरी कहानी’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालिया यात्रा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। विधानसभा चुनाव से पहले हो रही इस यात्रा में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाओं की संभावनाओं ने राजनीति में हलचल मचा दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार अपनी यात्रा के दौरान महिलाओं से फीडबैक लेकर आधी आबादी को एक बार फिर खास सौगात दे सकते हैं।’

महिलाओं के बीच नीतीश कुमार की लोकप्रियता उनकी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों का नतीजा है। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं और 2007 में नगर निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण देने के फैसले ने उनकी नीतियों को अलग पहचान दिलाई। सरकारी नौकरियों और बिहार पुलिस में 35% आरक्षण तथा महिला पुलिस को माहवारी में दो दिनों की अतिरिक्त छुट्टी देने जैसे कदम राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बने।

शिक्षा के क्षेत्र में भी नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पहल की। बिहार सरकार ने छात्राओं के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में 33% सीटें आरक्षित कीं, जिससे शिक्षा के प्रति लड़कियों की भागीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई। वहीं, साइकिल योजना ने ग्रामीण इलाकों की लड़कियों को स्कूल तक पहुंचने में मदद की। इस योजना के परिणामस्वरूप 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तर पर लड़कियों की संख्या में चार से छह गुना तक बढ़ोतरी हुई।’

यह भी पढ़ें  OMG 2 ट्रेलर: शिव के दूत के रूप में अक्षय कुमार नजर आ रहे है

शराबबंदी का ऐतिहासिक फैसला महिलाओं के आग्रह पर लिया गया, जिसने उनके जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। इस कदम को व्यापक सराहना मिली और महिलाओं के बीच नीतीश कुमार की लोकप्रियता और बढ़ी। साथ ही, “जीविका दीदी” योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया, जो नीतीश कुमार की एक बड़ी सफलता मानी जाती है।

यह भी पढ़ें  नीतीश कुमार के दबाव की काट निकाल रही BJP

विपक्षी दल आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव द्वारा कमजोर आर्थिक वर्ग की महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने की घोषणा के बाद यह यात्रा और भी अहम हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार भी नीतीश कुमार महिलाओं के लिए कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें  दिवाली: बिहार के कैमूर में गैस सिलेंडर लीक से आग, मां-बेटे की दर्द'नाक मौ'त

महिलाओं के लिए किए गए इन अहम फैसलों ने नीतीश कुमार को आधी आबादी का चहेता बना दिया है। आगामी चुनावी परिदृश्य में महिलाओं का यह समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Gaam Ghar’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM, X, Whatsapp Channel और Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button