Rail News : समस्तीपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रक्सौल से जयनगर और वापसी में जयनगर से रक्सौल के लिए एक नई डेमू सवारी गाड़ी (गाड़ी संख्या 75216/75215) का परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह गाड़ी 26 जनवरी से नियमित रूप से चलेगी। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 25 जनवरी को रक्सौल से शाम 6:40 बजे खुलेगी और ओपन फास्ट टाइमिंग के अनुसार जयनगर पहुंचेगी।
गाड़ी का परिचालन समय
गाड़ी संख्या 75216 रक्सौल से 26 जनवरी से नियमित रूप से रात 7:35 बजे खुलेगी। यह गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए जयनगर तक पहुंचेगी। रक्सौल से जयनगर के बीच के मुख्य पड़ाव और उनके समय इस प्रकार हैं:
- घोड़ासहन: 8:18-8:20
- बैरगनिया: 9:00-9:02
- सीतामढ़ी: 9:50-9:55
- जनकपुर रोड: 10:15-10:17
- दरभंगा: 11:05-11:15
- सकरी: 11:50-11:52
- पंडौल: 12:19-12:21
- मधुबनी: 1:06-1:08
- राजनगर: 1:31-1:33
गाड़ी जयनगर पर सुबह 3:10 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा का समय
गाड़ी संख्या 75215 बनकर यह ट्रेन 27 जनवरी से जयनगर से सुबह 3:35 बजे खुलेगी। इसके स्टेशनों के मुख्य पड़ाव और समय इस प्रकार हैं:
- राजनगर: 3:56-3:58
- मधुबनी: 4:08-4:10
- पंडौल: 4:18-4:20
- सकरी: 4:28-4:30
- दरभंगा: 5:10-5:20
- जनकपुर रोड: 6:40-6:42
- सीतामढ़ी: 7:57-8:02
- बैरगनिया: 8:33-8:35
- घोड़ासहन: 9:15-9:17
गाड़ी रक्सौल स्टेशन पर सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी।
यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा
यह नई डेमू सवारी गाड़ी रक्सौल और जयनगर के बीच यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी। यह गाड़ी समस्तीपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाएगी। यात्रियों को अब इस मार्ग पर अधिक सुविधाजनक और समयानुकूल परिवहन विकल्प मिलेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से इस गाड़ी का अधिकतम लाभ उठाने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Gaam Ghar’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM, X, Whatsapp Channel और Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।

