Entertainment / Bhojpuri : भोजपुरी फिल्म ‘मोटकी दुल्हनिया 2’ को दर्शकों से जबरदस्त प्यार और सराहना मिलने के बाद पब्लिक डिमांड पर 25 दिसंबर को शाम 4 बजे ज़ी बाईस्कोप टीवी चैनल पर फिर से प्रसारित किया जाएगा। यह फिल्म पहले भी वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर बेहतरीन प्रतिसाद पा चुकी है। फिल्म की मुख्य अदाकारा नेहा श्री और अभिनेता विक्रांत सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है।
नेहा श्री की बेहतरीन अदाकारी और महिला प्रधान कहानी ने खास तौर पर महिला दर्शकों का दिल जीता। ‘मोटकी दुल्हनिया 2’ सुपरहिट फिल्म ‘मोटकी दुल्हनिया’ की सफलता के बाद बनाई गई है। इस फिल्म ने शूटिंग के समय से ही सुर्खियां बटोरी थीं और रिलीज के बाद इसे घर-घर में पसंद किया गया।
फिल्म का निर्माण आर विज़न इंडिया प्रा. लि. के बैनर तले किया गया है। निर्माता रवीन्द्र सिंह और निर्देशक रितेश ठाकुर ने फिल्म की मेकिंग में शानदार काम किया है। फिल्म के लेखक विशाल पांडे और डीओपी कुणाल जेना हैं। फिल्म में संगीत और गानों को चंदन बाबू, नवीन श्रीवास्तव और राज बाबर ने लिखा, जबकि पूजा सिन्हा, बीरबल बिहारी, ममता माशुम और अन्य गायकों ने आवाज़ दी।
फिल्म में नेहा श्री और विक्रांत सिंह के साथ संयुक्ता राय, विनोद मिश्रा, केके गोस्वामी, माया यादव और रीतू पांडे जैसे कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। बैकग्राउंड म्यूजिक प्रिया राज द्वारा और पोस्ट-प्रोडक्शन क्वीन स्टूडियो में किया गया है।
‘मोटकी दुल्हनिया 2’ को मिले इस प्यार के लिए नेहा श्री, विक्रांत सिंह और निर्देशक रितेश ठाकुर ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। 25 दिसंबर को इसे ज़ी बाईस्कोप पर जरूर देखें।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Gaam Ghar’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM, X, Whatsapp Channel और Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।