बिहारराजनीतिसमाचार

”गांधी मैदान” में 3 मार्च को महागठबंधन की महारैली राहुल, दीपांकर, येचुरी, राजा होंगे शामिल

तेजस्वी की विश्वास यात्रा के बाद 3 मार्च को महाठबंधन की महारैली

Patna: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को महागठबंधन की ओर से महारैली का आयोजन किया गया है। बता दे की  इस रैली में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और लेफ्ट के कई नेता शामिल होंगे। बुधवार को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश से करीब 10 लाख लोग इस रैली में शामिल होंगे।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर जनता में आक्रोश है, इस महारैली के माध्यम से उसे प्रकट किया जाएगा। बता दें कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए हैं। 1 मार्च को तेजस्वी का यात्रा समाप्त हो रही है।

वहीं आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पूरा बिहार इंडिया गठबंधन के साथ है। इसके अलावा आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा कि जिस प्रकार विश्वासघात किया गया है, उसे लेकर बिहार की जनता में गुस्सा है और वह परिवर्तन चाहती है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की इस महारैली को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Bhojpuri Film: ''अब का होई'' मार्च में होगी रिलीज़

मालूम हो कि जन विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। मंगलवार को मुजफ्फरपुर में एक रैली के दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर राज्य में बिना किसी दृष्टिकोण के शासन करने और बिना किसी कारण गठबंधन सहयोगियों को बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बूढ़े हो गए हैं, न केवल उम्र के मामले में बल्कि अपनी मानसिकता के मामले में भी। हमने उनसे 10 लाख नौकरियों के अपने वादे पर काम करवाया और जब उन्होंने हमें धोखा या तब हम अपने इस अभियान के आधे रास्ते में थे।

यह भी पढ़ें  देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, भाजपा की मुहर, शपथ की तैयारी

अपनी यात्रा में दुष्प्रचार कर रहे हैं तेजस्वी : बीजेपी
वहीं बिहार बीजेपी भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने तेजस्वी यादव की यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी यात्रा में तेजस्वी केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं। वे सच नहीं बोल रहे हैं। माता जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी और बापू के सत्याग्रह की भूमि चम्पारण में भी वे सच नहीं बोले। तेजस्वी को चाहिए कि वे अपनी यात्रा में अपनी पार्टी और अपने माता-पिता के शासनकाल में हुए घटनाक्रम को बताते। लेकिन वे दूसरे के कार्यों का क्रेडिट लेने की होड़ में लगे हैं। बिहार की जनता आने वाले चुनाव में उनको धूल चटाएगी।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर: एल्युमीनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button