अपराधसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर: विभूतिपुर में महिला को पिस्तौल के बट से हम’ला कर किया ज’ख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और दो लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब वे खेत से लौट रही थीं। दो युवकों ने गुप्तांग दिखाकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दुर्व्य’वहार का महिला और लड़कियों ने विरोध किया, जिस पर आरोपित युवकों ने पिस्तौल के बट से हमला कर उन्हें घा’यल कर दिया। यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी दो पड़ोसी लड़कियों के साथ खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में मोहनपुर गांव निवासी ललन कुमार और अनिकेत कुमार ने अपना-अपना पैंट उतारकर गुप्तांग दिखाना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्तौल के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया।

तीनों ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी तीनों रोते हुए घर लौटीं और स्वजनों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन आरोपितों के घर जाकर शिकायत करने गए। शिकायत के बाद लौटने पर आरोपित चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ उनके घर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। महिला ने ललन कुमार, अनिकेत कुमार, मुकेश दास, रामबली दास, बैजू कुमार, रामशोभित दास, राम विलास दास, रामजीनीश दास, शिव कुमार और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें  एयू जयपुर मैराथन में हिंदुत्व का उत्सव दौड़ते कदमों के संगः पं. सुरेश मिश्रा

आरोपितों ने विरोध करने पर लोहे की रॉड और डंडे से तेतरी देवी, रमेश, और एक अन्य महिला पर हमला किया, साथ ही पिस्तौल के बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। सभी ने पीड़ितों को बंधक बना लिया और लक्ष्मी की शादी के लिए खरीदे गए कपड़े, जेवरात, और नकद डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग गए। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ितों में मोहनी, स्मृति, लक्ष्मी, रमेश, और तेतरी शामिल हैं। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें  दुकान में सिगरेट नहीं होने के कारन बदमाश ने दादा-पोती को मारी गोली

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button