मनीष यादव संवाददाता समस्तीपुर : रंगों का पर्व होली व लोकसभा चुनाव को लेकर सिंधिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान मार्च संयुक्त बल ने थाना से निकलकर सिंधिया बाजार घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं।
ब्लॉक रोड होते हुए वापस थाना पहुंची। पुलिस ने लोगों को जहां शांति व सद्भाव के साथ मिजुलकर होली का त्यौहार मनाने की अपील किया। वहीं लोकसभा चुनाव में सभी को बढ़-चढ़कर शामिल होने की बात बताई। साथ ही लोगों से कहा कि वह कानून व्यवस्था का पालन करें। कानून का पालन नहीं करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर दारोगा विशाल कुमार सिंह, सिंधिया थाना के सभी एएसआई व पुलिस के जवान उपस्थित थे।