राजनीतिसमस्तीपुरसमाचार

शिवाजीनगर: जन सुराज वाहिनी ने चलाया जन संपर्क अभियान, लोगों में उत्साह

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : आज रविवार दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को जन सुराज वाहिनी के सदस्यों ने “हर घर जन सुराज” अभियान के तहत शिवाजीनगर प्रखंड के मधुरापुर पंचायत में जन संपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व महेश ठाकुर, प्रखंड संयोजक शिवाजीनगर सह जन सुराज वाहिनी सदस्य, ने किया। अभियान का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और व्यवस्था परिवर्तन के लिए समर्थन जुटाना था।

यह भी पढ़ें  स्वामी विवेकानन्द स्मारक प्रबंधक समिति ने स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन किया

जन संपर्क अभियान के दौरान महेश ठाकुर और उनके साथियों ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया। ग्रामीणों में अभियान को लेकर ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देने की बात कही।

अभियान के दौरान महेश ठाकुर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जनता की आवाज़ को सही मंच देना और व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि लोग अब बदलाव चाहते हैं और विकास के मुद्दों पर फोकस करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें  मिथिला का मिनी देवघर बेगुसराय में है 'बाबा हरिगिरिधाम'

इस जन संपर्क अभियान में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और जन सुराज वाहिनी के प्रयासों को सराहा। वाहिनी के सदस्यों ने भी इस उत्साह को देखते हुए अभियान को और व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button