
जिसके लिए श्रीमति झा राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में उत्तरप्रदेश चुनाव में महिला मोर्चा बिहार की 234 बहनो को 88 विधानसभा में लगातार दो महीने तक समय देकर निरंतर कार्य करने एवं उत्तरप्रदेश में सरकार बनाने हेतु राष्ट्रीय सगठन महामंत्री बी एल संतोष द्वारा विशेष रूप से समर्थन किया गया।आगामी कार्ययोजना पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं महिलामोर्चा के प्रभारी दुष्यन्त गौतम के द्वारा विस्तार से बताया गया।

वही चार राज्यों में विजय प्राप्त करने में महिलामोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही इस हेतु समस्त महिलामोर्चा को बधाई दिया गया।श्रीमति झा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भाजपा सरकार ने महिलाओ के कल्याण,सुरक्षा सहित अन्य सहयोग किये जाने से महिलाओ का मनोबल बढा है।वही हर क्षेत्र मे महिलाओ को बढाबा मिलने से मातृशक्ति सम्मानित हो रही है। जिसे कारण महिलाए दिल से भाजपा को आशीर्वाद व समर्थन दिया।